रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में प्राइवेट बस संचालक सरकारी नियमों की अनदेखी कर अपनी मनमर्जी से बसों का संचालन कर रहे हैं। जहां तक बस का परमिट है वहां तक बसों का संचालन नहीं हो रहा है। नगर के लोगों ने निर्धारित मार्ग पर बसें चलवाने की मांग की है।
सरकार के नियमों के तहत परिवहन विभाग जिस रूट पर बस संचालित होती है उस रूट का परिवहन विभाग परमिट देता है। सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए बसों का संचालन सुनिश्चित कराना परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है। परिवहन विभाग की मिलीभगत से प्राइवेट बस संचालक बसों का संचालन अपनी मर्जी से कर रहे हैं। बस संचालकों द्वारा एक ओर जहां निर्धारित संख्या से अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा तो दूसरी तरफ इन बसों की फिटनेस के नाम पर भी खानापूर्ति हो रही है। परिवहन विभाग द्वारा बसों के संचालन के लिए उरई से औरैया, जगम्मनपुर, माधौगढ़, रामपुरा, रेढ़र, कोंच आदि मार्ग पर परमिट जारी किए गए हैं। लेकिन कुछ बसें ऐसी हैं जो अपने निर्धारित पूरे मार्ग पर नहीं चलती है बल्कि यह सिर्फ उरई जालौन मार्ग पर चल रही हैं। पंकज, राजू, सूर्यप्रताप ने एआरटीओ से मांग करते हुए कहा कि बसों का परमिट जिस मार्ग के लिए है, उस पूरे मार्ग पर बसों का संचालन कराया जाए।






