एलटी लाइन तोड़कर बिजली तार चोरी करने का प्रयास,, अवर अभियंता ने दी थाने पर तहरीर

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला भवानीराम में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एलटी लाइन का पोल तोड़कर केबिल चोरी करने का प्रयास किया गया। मोहल्ले के लोगों के जागने पर चोर मौके से भाग निकले। अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर व क्षेत्र में बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते साल 17-18 जुलाई की रात 132 केवी बिजली उपकेंद्र उदोतपुरा से माधौगढ़ के लिए गई 33 केवी की लाइन उदोतपुरा से छिरिया सलेमपुर के बीच लगभग नौ किमी लाइन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। साथ ही 20 पोल भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके बाद हाल ही में 19 जनवरी की रात भी चोरों ने उदोतपुरा से खकसीस के लिए गई बिजली लाइन के तामां व सुढ़ार के बीच लगभग एक किमी की लाइन के तार अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए थे। एक बार फिर चोरों ने नगर क्षेत्र में बिजली की लाइन चोरी करने का प्रयास किया है। बिजली विभाग द्वारा 11 केवी बालाजी फीडर से पोषित मोहल्ला भवानीराम में नगर विस्तार योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। चोरों ने बुधवार की रात राघवेंद्र के घर के बगल में लगे एलटी पीसीसी पोल को तोड़ दिया और तार चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान मोहल्ले के लोगों के जागने पर चोर तार को वहीं छोड़कर भाग निकले। इसकी जानकारी जब बिजली विभाग को हुई तो अवर अभियंता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। अवर अभियंता नवीन कंजोलिया ने बताया कि बिजली का पोल तोड़कर तार चोरी करने का प्रयास किया गया है। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है। पोल टूटने के कारण प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया है।

देवनगर चौराहे पर 15 फरवरी को सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण

जालौन। बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के तत्वावधान में देवनगर चौराहे पर स्थापित की गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण समारोह दिनांक 15 फरवरी दिन शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन करेंगे। यह जानकारी यश निरंजन ने दी है।

Leave a Comment