रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के प्रति लापरवाही न बरती जाए। शिकायत का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। ताकि शिकायतकर्ता को परेशान न होना पड़े। यह बात जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कही।
शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायतें पंजीकृत हुई।

दर्ज हुई शिकायतों में सबसे अधिक नगर पालिका व राजस्व विभाग की छह-छह शिकायतें पंजीकृत हुई। इसके अलावा पुलिस विभाग की तीन, बिजली 2 व विकास व मंडी की एक-एक शिकायत पंजीकृत हुई। जिनमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 15 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। जिन्हें एक सप्ताह में निस्तारित कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश डीएम ने अधीनस्थों को दिए। इस मौके पर एसडीएम विनय मौर्य, तहसीलदार एसके मिश्रा, ईओ सुशील कुमार, जेई बिजली नवीन कंजोलिया, जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।






