जालौन में महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। फांसी लगाने के कारण महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी पूजा (40) पत्नी महावीर रविवार की दोपहर करीब दो बजे घर में अकेली थी। पति महावीर अपनी सब्जी की दुकान पर गए थे और बच्चे घर के बाहर खेलने के लिए गए थे। घर में अकेली महिला कमरे में गई और साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में पंखे से टांगकर गले में डाल लिया और उस पर लटक गई। कुछ समय बाद जब बच्चे बाहर से खेलकर जब घर के अंदर पहुंचे तो मां को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखकर बिलख उठे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और पति को सूचना दी। पति तत्काल घर पर पहुंचा और पत्नी को फांसी के फंदे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। महिला की मौत के बाद तीन बच्चे शिवा (14), माही (12) व युग (10) का रो रोकर बुरा हाल है। वह मां को याद कर रहे हैं।

Leave a Comment