व्रन्दावन जा रहे यात्री ने लगाया गुंडा टैक्स मांगने का आरोप,, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में प्राइवेट स्लीपर बस से वृंदावन जा रहे व्यक्ति से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर गुडा टैक्स मांगने एवं मना करने पर गाली, गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इटैलिया निवासी वीरेन्द्र कुमार पुत्र राजनारायण ने पुलिस को बताया कि उन्हें वृंदावन जाना था। इसके लिए वह चरखारी महोबा से प्राइवेट स्लीपर बस में बैठ गए। रात करीब 11 बजे जब वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंचे तभी बस में भान सिंह निवासी अज्ञात आ गए और उससे गुंडा टैक्स के रूप में रुपयों की मांग करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और गुंडा टैक्स देने से इंकार किया तो भान सिंह के साथ, बस कंडक्टर राघवेन्द्र निवासी दौलतपुर थाना कुठौंद, बस चालक दिनेश कुमार निवासी खमैरा थाना अतर्रा जिला बांदा व चार पांच अन्य लोगों ने लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। उन्होंने जेब से रुपये छीनने का भी प्रयास किया लेकिन जेब में रुपये न होने के चलते वह रुपये नहीं ले जा सके। मारपीट के बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संदर्भ में कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment