थाना समाधान दिवस का आयोजन : दर्ज हुई इतनी शिकायत,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में चार फरियादी पहुंचे। जिन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
कोतवाली परिसर में एसडीएम विनय मौर्य की अध्यक्षता व सीओ शैलेंद्र बाजपेई की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में उमादेवी निवासी भवानीराम व सीमा शिवहरे निवासी मोहल्ला नया खंडेराव ने एजेंट द्वारा डाकघर में आरडी खोलने के नाम पर चिटफंड कंपनी में रुपये डालने और चिटफंड कंपनी के भाग जाने पर एजेंट द्वारा रुपये वापस न करने की शिकायत दर्ज कराई गई। विनोद साहू निवासी तोपखाना ने विपक्षी पर धान और प्याज की पौध लगाने के लिए 72 हजार रुपये उधार लेने के बाद वापस न लौटाने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा एक शिकायत राजस्व विभाग की दर्ज कराई गई। लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम व सीओ ने शिकायतों को एक सप्ताह में गुण दोष के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। इस मौके पर कोतवाल अजीत सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, एसएसआई गौरव मिश्रा, एसआई केपी सिंह, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment