रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन तहसील परिसर में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। तहसील परिसर की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने से शिवमंदिर तक पहुंचने के रास्ते की साफ सफाई व मलवा शिवरात्रि से पूर्व उठवाने मांग भक्तों ने एसडीएम से की है।
तहसील परिसर की पुरानी बिल्डिंग में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। मान्यता है कि जालौन की शासिका ताई बाई इस प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना करती थीं। तहसील परिसर का नया भवन बनने के बाद पुरानी बिल्डिंग बंद कर दी गई थी। लेकिन भक्त शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आते जाते रहे। इस मंदिर का जीर्णाेद्धार भी पूर्व तहसीलदार बलराम गुप्ता द्वारा कराया गया था। बारिश के मौसम में पुराने तहसील भवन का एक हिस्सा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था। बिल्डिंग का मलवा अंदर ही रहने से शिव मंदिर तक पहुंचने का रास्ता भी बंद हो गया था। हालांकि भवन में मलवे में से कुछ रास्ता बनाया गया है। लेकिन भक्तों को मंदिर परिसर तक पहुंचने में परेशान होना पड़ता है। भक्त आशीष सोनी, विनय निगम, गोलू, लवकुश आदि ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने से निकले मलबे को उठाया जाए और मंदिर परिसर की साफ सफाई शिवरात्रि से पूर्व करा दी जाए। ताकि भक्त वहां आसानी से पहुंचकर पूजा अर्चना कर सकें।





