कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई पहले दिन की परीक्षा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल की पहली पाली की परीक्षा में 818 पंजीकृत छात्रों में 27 ने परीक्षा छोड़ी, तो वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के पंजीकृत 915 छात्रों में से 24 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में नगर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिनमें पहला छत्रसाल इंटर कॉलेज, दूसरा जालौन बालिका इंटर कॉलेज व तीसरा केंद्र एमएलबी इंटर कॉलेज को बनाया गया है। पहले दिन स्थानीय प्रशासन व केंद्र व्यवस्थापकों की कड़ी निगरानी के बीच दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी संपन्न हुई।

छत्रसाल कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर राकेश निरंजन ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा में 216 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें चार ने परीक्षा छोड़ दी और 212 छात्र उपस्थित रहे। तो वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी सामान्य व साहित्य की परीक्षा में 312 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 11 ने परीक्षा छोड़ी, 301 छात्र उपस्थित रहे। जालौन बालिका इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर पूजा विश्वकर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में 398 पंजीकृत छात्र में 14 ने परीक्षा छोड द़ी, इंटरमीडिएट में 358 छात्रों में से नौ छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। एमएलबी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक हरिहर बाथम ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल में पजीकृत 204 परीक्षार्थियों में नौ छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में 246 पंजीकृत छात्रों में से सात ने परीक्षा छोड़ दी।

Leave a Comment