जालौन के इस मुहल्ले में कई घरों में पानी को परेशान हो रहे लोग,,लोगों ने की समस्या का समाधान की मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

आपका अपना पेपर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला चौधरयाना में एक दर्जन से अधिक घरों में एक सप्ताह से अधिक समय से पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने के कारण मोहल्ले के लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से समास्या का समाधान कराने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला चौधरयाना में प्रदीप गुप्ता के मकान के सामने वाले गली में एक दर्जन से अधिक घर हैं। इन घरों में जल संस्थान की पाइप लाइन द्वारा पेयजल की आपूर्ति की जाती है। करीब एक सप्ताह पूर्व इस गली में पानी आना अचानक से बंद हो गया। जिसके बाद मोहल्ले के सिद्धू श्रीवास्तव, अंकित, गौरव, अनुपम आदि ने इसकी शिकायत जल संस्थान में की। लेकिन समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और डीएम के यहां भी शिकायत की। लेकिन एक सप्ताह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों को पेयजल के लिए इधर, उधर, दूसरे मोहल्लों में सरकारी हैंडपंप पर जाकर पानी भरना पड़ रहा है। जिससे उनका समय भी बर्बाद हो रहा है और दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने जलसंस्थान के अधिकारियों से जनहित को देखते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Comment