रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में किसानों व व्यापारियों की सुविधा के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति में दो शौचालय बने हुए हैं शौचालयों के बगल में पेशाबघर बना हैं पेशाबघर व शौचालयों के क्षतिग्रस्त होने व फैली गंदगी के कारण लोग उनका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं लोगों ने शौचालयों में व्यवस्थाओं के दुरूस्त कराने की मांग की है।
बंगरा मार्ग पर स्थित थोक गल्ला मंडी में जनसुविधा के शौचालयों के साथ पेशाबघर का निर्माण कराया गया है। इंडियन बैंक के पास बने शौचालय एक व गोदाम के पास बने शौचालय दो के बगल में बने पेशाबघर को साफ सुथरा रखने के लिए उसमें टाइल्स आदि लगाई गई हैं। इसके बाद भी उसकी नियमित सफाई न देखरेख न होने के कारण वह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और गंदगी बनी रहती है। यही कारण है कि यहां आने वाले किसान व व्यापारी इनका उपनयोग नहीं कर पा रहे हैं। आरोप है कि पेशाबघर के बगल में बने शौचालय में ताला लटकने के कारण लोग उसका भी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सरकारी धन खर्च होने के बाद भी वह शोपीस बना खड़ा है मंडी परिसर में बने दोनों शौचालयों के खराब होने के कारण बाहर से आने वाले व्यापारियों व किसानों को दिक्कत हो रही है। मंडी आने वाले दीपेंद्र सिंह, दीपक सोनी, मनीष परिहार, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र आदि ने मांग की है कि मंडी के क्षतिग्रस्त शौचालय व पेशाबघर की मरम्मत कराई जाए और उसकी नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए। जिससे उसका उपयोग किया जा सके। इसके साथ जनता के लिए बने शौचालय में लगे ताले को खुलवाया जाए।
एसडीएम ने कही यह बात
इस बाबत एसडीएम विनय मौर्य ने बताया कि उन्हें शौचालय में ताला लगा होने के बारे में जानकारी नहीं है। वह सचिव से बात कर उसे चालू करा देगें।





