अवैध रूप से कब्ज बनाने का आरोप,,मना करने पर गालीगलौज,, EO ने कार्यवाही के लिए लिखा पुलिस को पत्र

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के एक वार्ड में अवैध कब्जा कर चबूतरा बना बनाने के साथ अब सीसी सड़क और नाली निर्माण के दौरान कब्जा नहीं हटा रहे हैं। सभासद की शिकायत पर ईओ ने कोतवाली पुलिस को निर्माण में व्यवधान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।
नगर के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला जो्शियाना के सभासद रविशंकर कुशवाहा ने ईओ को बताया कि उनके मोहल्ले में सीसी सडक और नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। सीसी सडक के निर्माण से पूर्व मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से चबूतरा बना लिया था। अब जब सीसी सड़क को बनाया जाना है तो चबूतरे को हटाने की आवश्यकता है। इस बाबत जब कब्जाधारक को चबूतरा हटाने के लिए कहा तो वह इंकार करने लगे। इतना ही नहीं ज्यादा कहने पर झगड़े पर आमादा हो गए। बताया कि चबूतरा न हटाए जाने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। सभासद की शिकायत पर ईओ ने कोतवाली पुलिस को कार्य में व्यवधान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

Leave a Comment