रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । गर्मी के मौसम से पूर्व भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। परिषद द्वारा 15वां वाटर कूलर का नवीन सीनियर बालिका विद्यालय बालमभट्ट में लगाया गया है। लगाए गए वाटर कूलर का एसडीएम विनय मौर्य ने शुभारंभ किया।
वाटर कूलर के शुभारंभ के मौके पर एसडीएम विनय मौर्य ने भारत विकास परिषद द्वारा नगर के सरकारी स्कूलों में वाटर कूलर लगवाकर उनमें पढ़ने वाले बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने की प्रशंसा की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जीवनराम गुप्ता ने कहा कि मुख्य शाखा को इस नेक कार्य के लिए राष्ट्र स्तर पर सम्मानित करवाएंगे। भारत विकास परिषद सेवा और संस्कार के कार्यक्रमो के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। अंत मे शाखा अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद मानव सेवा के लिए कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. बृजेंद्र दुबे ने किया। इस मौके पर एबीएसए प्रीती राजपूत, भाविप के पूर्व संगठन मंत्री भूपेंद्र टोनी, अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, प्रांतीय पदाधिकारी राजीव कुमार महेश्वरी, सुशील कुमार बाजपेई, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, गिरीश गुप्ता, अजय इटौरिया, मुकेश साहनी, राजू पोरवाल, शैलेंद्र चंसौलिया, दिनेश यादव, हिमांशु पुरवार, प्रधानाचार्या कल्पना बाजपेई, पवन प्रजापति आदि मौजूद रहे।





