जालौन के इस क्षेत्र में कुत्ते के बच्चे को निगल गया अजगर,,वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

आपका अपना पेपर

Jalaun / Konch News Today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में आज उस समय लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई जब ग्रामीणों ने एक 12 फीट लंबे अजगर को देखा। कोंच क्षेत्र के एक गांव के बाहर दिखे इस अजगर के सम्बंध में बताया जा रहा है कि वह एक कुत्ते के बच्चे को निगल गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुँची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर लिया है।

कोंच के के छोटी दोहर गांव में दिखा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोंच क्षेत्र के छोटी दोहर गांव में के लोगों ने आज एक कुत्ते के बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह उस जगह पहुंचे जहां से आवाज आ रही थी जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक आवाज तो बन्द हो गयी पर ग्रामीणों के पैरों तले से जमीन खिसक गई जब उन्होंने एक लंबे अजगर को देखा जिसने कुत्ते के बच्चे को निगल लिया था। इस बात की सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। टीम अजगर को बोरे में डालकर ले गयी तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment