Jalaun अस्थायी रूप से डेरा डाले लोगों से परेशान हैं मुहल्ले के लोग,,कोतवाल को ज्ञापन दे की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के उरई मार्ग स्थित आवास विकास कालोनी परिसर में अस्थाई डेरा डाल कर लोग लंबे समय से रहे हैं। लंबे समय से रह रहे लोगों से कालोनी के लोग परेशान हैं मोहल्ले के लोगों ने उनकी पहचान कराकर उन्हें यहां से हटवाने की मांग कोतवाली में ज्ञापन देकर की है।
नगर में उरई रोड पर आवास विकास कालोनी में एलआईसी के स्थानीय कार्यालय के पीछे कुछ लोग डेरा डाल कर लंबे समय से रह रहे हैं। ये लोग फेरी लगाकर व्यापार करते हैं और अस्थायी डेरा बनाकर रहते हैं। मोहल्ले के गुड्डू, पूनम, लीला द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी, निर्वेश सिंह, विक्की द्विवेदी, अखिलेश कुमार, राशिद अली, महजबी, समरजहाँ, राजीव गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, पूनम, पूजा गुप्ता आदि ने कोतवाल अजीत सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि इनके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं कहां से आए हैं और कौन लोग हैं। यह लोग लोग मांस मदिरा का सेवन कर झगड़ा आदि भी करते हैं गंदगी फैलाने के चलते बदबू आती है। बताया कि उन्हें संदेह है कि यह लोग चोरी आदि की घटनाओं में भी लिप्त हो सकते हैं। उन्होंने अस्थाई डेरा डाल रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान करा कर सत्यापन कराने और उन्हें कॉलोनी परिसर से बाहर कराने की मांग की है।

Leave a Comment