जालौन में महंत जी मन्दिर में हुआ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान में महंतजी मंदिर पर 130वां सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ।
नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान मे मोहल्ला मुरलीमनोहर स्थित महंतजी मंदिर पर 130वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमानजी का पूजन, अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन पुजारी राजकुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। जिसके बाद सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ शुरू हुआ। अंत में हनुमानजी व प्रभू श्रीराम की स्तुति, आरती, पुष्पांजलि व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर महंत पीयूष विवेक, नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा, वाचस्पति मिश्रा, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, मिथलेश मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा, सुशील बाजपेई, संतोष सोनी, शशिकांत वर्मा, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment