जालौन क्षेत्र में पतियों को मंहगा पड़ा पत्नियों से मारपीट करना,, पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के अलग अलग मामलों में पत्नी के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी सुनीता देवी पत्नी संतोष एवं रापटगंज निवसी वंदना पत्नी आशीष ने पुलिस को बताया कि उनके पति आए दिन उनके साथ गाली, गलौज और विवाद करते रहते हैं। कई बार समझाने के बाद भी उनकी आदतों में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह सुबह घर के काम कर रहीं थीं। तभी पति वहां आये और गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पतियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment