रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के एस. बी. डी.एम. इंटर कॉलेज जालौन स्कूल कैंपस में आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ आए हुए महिला अतिथिगणों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के चलित व अचलिति बेहतरीन साइंस मॉडल प्रस्तुत किए जिन्हे देखकर निर्णायक मण्डल ने मुक्त कंठ से बच्चों के अथक प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

स्कूल प्रबंधन से संस्थापक व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज बाथम , संचालक आशीष बाथम एवं प्रधानाचार्य रामप्रताप के द्वारा आज विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्व की महिला शक्ति से बच्चों को अवगत कराया । स्कूल के शिक्षकों के द्वारा स्कूल में आये महिला अतिथियों को पुष्प माला तथा बैच लगा कर सम्मानित किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र महाकुंभ प्रोजेक्ट(गौरी,निशा), न्यूटन डिस्क(श्री निका), रेसिपीरेशन (वैश्यनवीं,आयशा),हाइड्रोलीक कैरेन (अफजल,नूरान),मनुष्य हृदय (गुनगुन, राशि),हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी (युवराज, देवजीत),चंद्रयान (गौरी) मनुष्य आंख (पलक, आभा), मेंड़लीप की आवर्त सारणी(राधा,गौरी),अन्य आकर्षक साइंस मॉडल्स में सोलर पैनल,इत्यादि सभी का ध्यान खींचते रहे। विज्ञान प्रदर्शनी के अतिथि रहे सभी अभिभावक बंधुओ ने एवं धीरज, रामप्रताप भदौरिया ने बच्चों को अपने अपने आशीर्वचनो से संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

आए हुए मुख्य अतिथि ने बच्चों से कहा कि विज्ञान के प्रति आपका लगाव आपकी लगन और आपकी इच्छाशक्ति ही आपको भविष्य में और आगे लेकर जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को भविष्य में विज्ञान तथा माहिला समानता के बारे मे अवगत कराया। सभी प्रतिभागियों को एक से बढ़कर एक शानदार मॉडल बनाने के लिए बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के बेहतरीन साइंस माडल व उन्हे तैयार कराने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश बाथम ,संचालक आशीष बाथम एवं प्रधानाचार्य रामप्रताप भदौरिया , अभिषेक श्रीवास्तव( कार्यक्रम संचालक), तालिब , सुजीत , गौरव पुष्पेंद्र सुनील त्रिपाठी शिवम श्रीवास्तव अनुराग अजय , अर्श ,उपेंद्र एवं कंचन , अंकिता सोनिया , मुस्कान कंचन रूबी , अफसा , सिदरा एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही l





