जालौन के इस कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षक का केंद्र रहा महाकुंभ मॉडल,,निर्णायक मंडल ने की सराहना

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के एसबीडीएम इंटर कॉलेज में स्कूली छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के चलित व अचलिति बेहतरीन साइंस मॉडल प्रस्तुत किए। जिन्हें देखकर निर्णायक मंडल ने बच्चों के अथक प्रयास की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में महाकुंभ का मॉडल लोगों के आकर्षण में रहा।
एसबीडीएम इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र गौरी व निशा द्वारा बनाया गया महाकुंभ का मॉडल रहा। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों ने उसकी जमकर सराहना की। श्रीनिका के न्यूटन डिस्क, वैश्नवी व आयशा के रेसिपीरेशन, अफजल व नूरैन के हाइड्रोलिक क्रैन, गुनगुन व राशि के मनुष्य हृदय, युवराज व देवजीत के हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी, गौरी के चंद्रयान, पलक व आभा के मनुष्य आंख समेत राधा व गौरी के मेंडलीप की आवर्त सारणी मॉडल की निर्णायक मंडल ने काफी सराहना की। इसके अलावा साइंस मॉडल्स में सोलर पैनल, बायोगैस संयत्र ने भी लोगों का ध्यान खींचा। विज्ञान प्रदर्शनी में अतिथि धीरज बाथम, रामप्रताप भदौरिया व संचालक आशीष बाथम ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। धीरज बाथम ने कहा कि विज्ञान के प्रति आपका लगाव आपकी लगन और आपकी इच्छाशक्ति ही आपको भविष्य में और आगे लेकर जाएगी। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को भविष्य में विज्ञान व माहिला समानता के बारे मे अवगत कराया। साथ ही बच्चों के बेहतरीन साइंस माडल व उन्हे तैयार कराने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर प्रबंधक ओमप्रकाश बाथम, अभिषेक श्रीवास्तव कार्यक्रम संचालक, तालिब, सुजीत, गौरव, पुष्पेंद्र, सुनील त्रिपाठी, शिवम श्रीवास्तव, अनुराग, अजय, अर्श, उपेंद्र, कंचन, अंकिता, सोनिया, मुस्कान, रूबी, अफसा, सिदरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment