प्रधान प्रतिनिधि ने लगाया दो लोगों पर हाथापाई का आरोप,,पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में दो लोगों ने प्रधान प्रतिनिधि के साथ गाली गलौज कर हाथापाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विकास खंड के ग्राम मांडरी प्रधान प्रतिनिधि भगवती शरण ने बताया कि वह क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन आने के लिए घर से निकला था। गांव में वह कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। इसी दौरान मानवेंद्र व कल्लू आ गये हैं। उन्होंने परिचय पूछ कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब इन लोगों को गालियां देने से मना किया तो इन लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर गांव के लोग आ गए। इसी दौरान वह हाथ छुड़ा कर घर के अंदर भाग गया और बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment