सीताराम महायज्ञ के दूसरे दिन आचार्य ने दिलाई आहुतियां

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर चुर्खी रोड में आयोजित नवकुंडीय सीताराम महायज्ञ में दूसरे दिन यज्ञाचार्य ने आहूतियां दिलाईं। मंदिर परिसर में चल रहे यज्ञ के दौरान सुबह मंत्रोच्चार व अपरान्ह श्रीमद्भागवत कथा के चलते आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने यज्ञ स्थल पहुंच कर परिक्रमा की।
मोहल्ला चुर्खीबाल में बंबा के पास सिध्देश्वर हनुमान मंदिर में चल रहे साप्ताहिक धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में दूसरे दिन यज्ञाचार्य राघवेंद्र समाधिया शास्त्री ने प्रधान यजमान बिटोली बलराम समेत जोड़ो को नौ कुंड पर बैठाया और भक्तों से विधि विधान से यज्ञ में आहूतियां दिलाईं। घरों में सुख, समृद्धि के साथ देश में सुख और शांति के लिए आहुतियां दिलाई गईं। दोपहर में आरती के साथ यज्ञ की परिक्रमा की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दोपहर में भगवताचार्य प्रदीप तिवारी धुंधुकारी चरित्र की कथा का वर्णन किया। उन्होंने धंुधकारी के चरित्र के माध्यम से शिक्षा दी कि शिक्षा के साथ सभी को संस्कार की आवश्यकता होती है। संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। यदि किसी एक की भी कमी है तो जीवन सफल नहीं हो सकता। इससे पूर्व रात के समय धार्मिक व मनोरंजन से परिपूर्ण रामलीला मंडल द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। इसके साथ ही मंदिर के बाहर दीपक जलाकर श्रीराम लिखा गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी दयामुनि महाराज, राकेश प्रजापति, कर्णवीर निरंजन, पवन, प्रमोद, प्रदुम्न, देवेन्द्र, सचिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment