जालौन नगर की समस्याओं को लेकर वामपंथी दलों के नेताओं ने सौंपा ज्ञापन,, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर वामपंथी दलों के नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।
वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं में कामरेड कमलाकांत वर्मा, जहीर, आशाराम, खलील, फूल सिंह, शिवबालक, अनीस, कमलेश कुमार आचार्य, रामऔतार आदि ने तहसीलदार एसके मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर में अनियमित तरीके से हाउस टैक्स बढ़ाया गया था। नगर पालिका के चुनाव के समय सभी दलों के उम्मीदवारों ने हाउस टैक्स को कम करने का वादा किया था। लेकिन चुनाव संपन्न्न होने के बाद इस दिशा में कुछ नहीं किया गया। नगर में प्राइवेट संस्थाओं में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। साथ ही मजदूरों का शत प्रतिशत पंजीयन भी नहीं है। ऐसे में न्यूतम मजदूरी दिलाई जाए और सर्वे कराकर उनका पंजीयन कराया जाए। नगर में विभिन्न मोहल्लों में बिछाई गई पाइप लाइनों के लीकेज को हफ्तों तक दुरूस्त नहीं किया जाता है। जिससे पानी की बर्बादी होती है। इसी तरह पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोद दी गई हैं। इन खोदी गई सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। नगर के चारों ओर फोर लेन की सड़कों पर अतिक्रमण है जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। पथ विक्रेताओं के लिए स्थाई वेंडिंग जोन बनाए जाने की जरूरत है। नगर में सामुदायिक शौचालयों में जाने वाले व्यक्तियों से शौच क्रिया के लिए 10 रुपये वसूल किए जाते हैं। जिससे लोगों को दिक्कत होती है। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग एसडीएम से की है।

Leave a Comment