रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रमजान और नवरात्रि के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
सभासद प्रतिनिधि नफीस खान, सभासद रीना देवी, अशफाक राईन, मुफ्ती अनीस, अजीज निजामी, वसीर अहमद आदि ने प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया कि इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें मुस्लिम भाई रोजा रखते हैं और सुबह जल्दी सहरी की तैयारी करते हैं। इसी तरह, कुछ ही दिनों में हिंदू समुदाय का पवित्र नवरात्र पर्व भी प्रारंभ होने वाला है, जिसमें महिलाएं सुबह मंदिर जाती हैं और नौ दिन तक व्रत रखती हैं। इन दिनों में महिलाओं और पुरूषों को सुबह जल्दी उठकर स्नान और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए बिजली और पानी की जरूरत होती है। लेकिन कई बार बिजली कटौती कर दी जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सुबह तीन बजे से लेकर आठ बजे तक तक बिजली और पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखी जाए। इसके अलावा नगर में आवारा पशुओं और कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाए। जिनसे आम जनता को खतरा बना रहता है। एसडीएम ने समाजसेवियों को आश्वस्त किया कि उनकी बिजली-पानी की मांग को लेकर विद्युत विभाग और जल निगम के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। साथ ही, आवारा पशुओं को पकड़वाने के लिए नगर पालिका और पशुपालन विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।




