रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में बुधवार को हिंदू समाज के युवाओं के सशस्त्र संन्यास दीक्षा वृत्ति संस्कार प्रदान करने के लिए शिवशक्ति अखाड़े ने मुहिम शुरू की है सनातन धर्म के प्रचार प्रसार व हिंदुओं की रक्षा जैसे मुद्दों पर हिंदुओं को जागरूक करने के लिए नगर में पदयात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह स्वागत हुआ।
सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत शिवशक्ति अखाड़ा के मधुराम शरण शिवा के नेतृत्व में शुरू हुई पद यात्रा द्वारिकाधीश मंदिर परिसर से शुरू हुई। पदयात्रा में लोग तलवार व फरसा लेकर राम भजनों के बीच चल रहे थे। पदयात्रा बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर, सब्जी मंडी, पानी की टंकी, कांजी हाउस से देवनगर चौराहा, काली माता मंदिर, से तहसील रोड होकर बस स्टैंड, झंडा चौराहा से वापस द्वारिकाधीश मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान तलवार, फरसा, गदा आदि का प्रदर्शनघ् भी किया गयायात्रा का जगह जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। द्वारिकाधीश मंदिर पर यात्रा के समापन पर मधुराम शरण शिवा ने कहा कि हिंदुओं को शस्त्र चलाना अवश्य सीखना चाहिये जिस से वह अपने धर्म की रक्षा घ्कर सकें। कहा कि युवा सन्यासियों कों अब एक हाथ में गीता और दूसरे में गदा थामना होगा, तभी हिंदुओं की रक्षा होगी। शस्त्रमेव जयते का पालन करते हुए हिंदू युवाओं को शस्त्र धारण करना होगा। शस्त्र धारण करने से ही शास्त्र व धर्म की रक्षा होगी।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, राजीव मिश्रा, अभय सिंह राजावत, राजा सिंह सेंगर गधेला, मनुराज तिवारी, धर्मेंद्र द्विवेदी, प्रियांशु द्विवेदी, विजय वर्मा, अंशुल सक्सेना, मानवेंद्र सिंह परिहार, अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे।




