रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में नवरात्रि और ईद के आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ट्रेक्टर से जवारे न ले जाने और सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की गई।
बैठक में एसडीएम विनय मौर्य ने कहा कि नवरात्रि और ईद दोनों ही श्रद्धा और उल्लास के पर्व हैं, जिन्हें प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को आपसी भाईचारे को बनाए रखना होगा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। कोतवाल अजीत सिंह ने कहा कि नवरात्र में लाउडस्पीकर को निर्धारित मानक से अधिक आवाज पर न बजाएं। नमाज सड़क पर न हो इसका खास ध्यान रखें। नवरात्र में जवारों के लिए भक्त ट्रेक्टर पर बैठकर न जाएं इसका ध्यान रखें। बैठक में उपस्थितजनों ने साफ-सफाई, बिजली, पानी, यातायात व आवारा कुत्तों व जानवरों को लेकर प्रशासन से सहयोग की अपील की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, अशफाक राईन, मानवेन्द्र परिहार, शानू, अनूप दीक्षित, राजा सिंह सेंगर, सत्यम यागयिक, निशांत अवस्थी, हाजी सिद्दीक, याकूब अली, अफरोज शाह, जयदीप प्रधान, अनीस प्रधान, उमेश चंद्र, गौरव महाराज, हाशिम सिद्दीकी, काजू महाराज, नरेंद्र सिंह पाल आदि मौजूद रहे।




