रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भेजे गए फूड सेफ्टी वाहन के माध्यम से लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के लिए जागरूक किया गया। विभाग के टीम ने मौके पर लिए गए 13 नमूनों की जांच की और लोगों को मिलावट होने की पहचान बताई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल शंखवार व सहायक सतीश कुमार की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग झांसी द्वारा भेजे गये फूड सेफ्टी वाहन के माध्यम से लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट होने की पहचान के सामान्य तरीके बताये। खाद्य सुरक्षा की टीम ने देवनगर चौराहे से संतोष कुमार, राजेश, दिलीप व अंजनी से लड्डू, घनश्याम से खोया व अकरम के यहां खोया की बर्फी, हर्ष से हल्दी, आकाश व रामकुमार से अरहर की दाल, प्रदीप कुमार से धनिया, महेंद्र व मुकेश से गरम मसाला के नमूने भरे। टीम ने वाहन में ही लिए गए 13 नमूनों की जांच की। जिसमें 11 नमूने पास हो गये जबकि घनश्याम के खोया व दिलीप के लड्डू का नमूना फेल हो गया। खाद्य़ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि फेल हुए नमूनों को पुनः जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने लोगों की सलाह दी गर्मी के मौसम कटे फलों व सब्जियों का प्रयोग कदापि न करें। उन्होंने लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर जागरूक किया।
खेलप्रेमियों के लिए कल से शुरू हो रहा ये टूर्नामेंट
जालौन। नगर में खेल प्रेमियों के लिए पहली बार 12 दिवसीय रात्रिकालीन अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चार अप्रैल से शुरू हो रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मैच दिनांक चार अप्रैल को सायं छह बजे से होगा। टूर्नामेंट के आयोजक शशांक सिंह उर्फ सोनू चौहान और धर्मेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को रुपये 1,11,111 और उपविजेता टीम को रुपये 55,555 की नकद धनराशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सभी मैच सायं 6 बजे से खेले जाएंगे।




