रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने उनके घर पहुंचकर फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव के अनुमोदन पर प्रदेश महामंत्री श्यामचंद्र श्रीवास्तव द्वारा विनय श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन के बाद विनय श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित हुई बैठक में आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह दर्शाता है कि वह समाजहित में अच्छा कार्य कर रहे हैं। यही वजह है कि संगठन ने उन्हें दोबारा मौका दिया है। इस दौरान उपस्थितजनों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि जल्द ही जिले स्तर पर टीम का गठन होगा। इस मौके पर आयुष श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सोमेंद्र श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, राजू सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, शेखर मधु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।





