रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में चाचा की मदद के लिए गया युवक अज्ञात कारणों से नाले में गिर गया नाले में पड़े युवक को राहगीरों ने अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला खंडेराव निवासी चतुर सिहं वाल्मीकि सीओ कार्यालय के बाहर बने शुलभ शौचालय में काम करता है। उनकी मदद के लिए कभी कभी उनका 30 वर्षीय भतीजा कपिल उर्फ किरकिट पुत्र हरीलाल पहुंच जाता था। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह चाचा की मदद के लिए सार्वजनिक शौचालय पर गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से वह शौचालय के पीछे से निकले नाले में गिर गया जब रात में कोई राहगीर नाले में पेशाब करने गया तो युवक को नाले में डला देखा। रात करीब नौ बजे राहगीरों की मदद से उसे नाले से निकाल कर ई रिक्शा के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर चिकित्सक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। चिकित्सक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तथा विधिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक की काजल का रो रोकर बुरा हाल है और उनके दोनों बच्चों शिवा 7 वर्ष व शक्ति 4 वर्ष के सिर से पिता का हाथ छिनने वह परेशान है।





