रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े रामभक्तों के सैलाब ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। जुलूस मार्ग पर केसरिया झंडे से पटा पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थन पर आकर समाप्त हुआ।
नवरात्र के अंतिम दिन भगवान श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भारत आदि सहित भारत माता की झांकियां सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर केसरिया व भगवा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला। जुलूस का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। जो छोटी माता मंदिर, बंबई वाला मंदिर, से सब्जी मंडी, नाना महाराज मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, तहसील, कांजी हाउस होकर कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर बज रही धुनें पर भक्तगण थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

जुलूस में सैंकडों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। तो वहीं, पूरे जुलूस मार्ग पर बंधी पताकाऐं जुलूस को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान कर रही थीं। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने रामभक्तों को शरबत, पानी, फल, बूंदी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया। जूलस में भगवान श्रीराम, जानकी माता, रामभक्त हनुमानजी, भगवान भोले शंकर की झांकियां बनाई गई थीं। जो जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थीं। जुलूस में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, रामेंद्र सिंह बनाजी, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह, राजावत, मनोज गुप्ता, लालन ताम्रकार, अन्नू शर्मा, अनुराग तिवारी, मानवेंद्र परिहार, अनूप दीक्षित, सत्यम यागिक, प्रदुम्न द्विवेदी, आशीष परिहार, सोनू चौहान, हर्ष गुप्ता, प्रेमबिहारी द्विवेदी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी , कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार, इस्पेक्टर क्राइम जगदम्बा प्रसाद दुबे, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।





