जालौन के SBDM कॉलेज में हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में आज एस. बी. डी.एम. इंटर कॉलेज जालौन स्कूल कैंपस में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेन्द्र मिश्रा  (पूर्व प्रधानाचार्य रघुराज इंटर कॉलेज सिकरी राजा) तथा स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश बाथम,स्कूल संस्थापक धीरज बाथम , संचालक  आशीष बाथम  एवं प्रधानाचार्य  रामप्रताप भदौरिया  उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा समारोह में शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कहा कि विद्यार्थियों की सफलता न केवल उनके परिश्रम का परिणाम है, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों की मेहनत भी इसमें शामिल होती है।

शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन का पालन करना भी जरूरी है। वहीं, कार्यक्रम का समापन विज्ञान प्रदर्शनी के प्रमाण पत्र देकर हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल सम्मान और गर्व का क्षण था, बल्कि आगे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा भी बना।
सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर विद्यालय के शिक्षक अवधेश (कार्यक्रम संचालक),अभिषेक श्रीवास्तव ,सुजीत ,तालिब ,गौरव ,पुष्पेंद्र ,सुनील त्रिपाठी ,शिवम श्रीवास्तव अनुराग ,पुष्पेंद्र ,ओम ,अर्श उपेंद्र राजेश एवं महिला अध्यापिका कंचन , अंकिता सोनिया ,मुस्कान कंचन ,रूबी ,अफसा ,सिदरा एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही l

Leave a Comment