रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अहमदाबाद से आ रहे दोस्त को लेने बाइक से आया युवक घर वापस जाते समय बाइक से गिरने से की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम ऊद निवासी लवलेश अहमदाबाद में रहकर काम करता है। शनिवार को वह अहमदाबाद से वापस अपने गांव आ रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह उसकी गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त किशन सेंगर (26) पुत्र प्रेमसिंह से मोबाइल पर बात हुई और उसने दोस्त को अपने आने की जानकारी दी। जिस पर किशन ने बताया कि वह वह जालौन तक आ जाए। इधर से वह बाइक लेकर जालौन आ जाएगा और दोनों लोग वापस बाइक से गांव चले जाएंगे। दोपहर करीब एक बजे लवलेश जालौन पहुंचा और किशन भी बाइक लेकर जालौन आ गया। दोनों दोस्त बाइक से वापस गांव जाने लगे। लवलेश बाइक चला रहा था और किशन बाइक के पीछे बैठ गया। जब उनकी बाइक कुदारा गांव के पास पहुंची तभी शायद किशन को झपकी आ गई और वह चलती हुई बाइक से सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने से उसके सिर में चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से निकल रहे राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें, किशन अपने पिता प्रेमसिंह का इकलौता बेटा था और घर पर ही रहकर खेती किसानी का काम देखता था। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर प्रेेमसिंह गम में डूब गए और गांव में मातम पसर गया।





