जालौन नगरवासियों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन,, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में बढ़ती गर्मी और उससे उत्पन्न हो रही बिजली से जुड़ी परेशानियों को लेकर मोहल्लेवासियों ने उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने नगर की दो अहम समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए जल्द समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड नंबर 7, मोहल्ला तोपखाना में अवधेश कुशवाहा के मकान के पास एक विद्युत पोल लगा हुआ है, लेकिन उस पर विद्युत लाइन अब तक नहीं खिंचवाई गई है। इससे न केवल मोहल्ले में अंधेरा बना रहता है बल्कि राहगीरों को रात्रि समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस पोल पर विद्युत लाइन तत्काल प्रभाव से जुड़वाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी भी दुर्घटना की आशंका से बचा जा सके। दूसरी ओर, नगर के जालौन मुक्ति धाम में भी विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। इस पवित्र स्थल पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे वहां आने वाले लोगों को असुविधा होती है और हादसों की संभावना भी बनी रहती है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मुक्ति धाम में जल्द से जल्द प्रकाश व्यवस्था करवाई जाए ताकि श्रद्धालुओं व परिजनों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। ज्ञापन देने वालों में अनिल यादव, गोल्डी अवस्थी, इरफान अहमद, शफीक अहमद, नफीस खान आदि नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment