तेज आवाज में बजने वाले डीजे बने लोगों की परेशानी का सबब,,लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दे की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सहालग के इस समय में नगर में रात के समय तेज आवाज में बजने वाले डीजे से आमजन परेशान हो रहे हैं। इसी को लेकर नागरिकों ने एसडीएम विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा और डीजे पर नियंत्रण लगाने की मांग की।
हमारे स्थानीय सहयोगी के अनुसार नगर में शादी आदि समारोहों एवं अन्य आयोजनों में रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजाए जा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में नगर के भगवानदास तिवारी, अशफाक राईन, मोहम्मद कलीम, हाजी छिद्दी, इस्माइल आदि ने एसडीएम को बताया कि रात के समय तेज आवाज में बजने वाले डीजे से आस-पास के लोग असहज महसूस कर रहे हैं। कई बार आवाज इतनी तेज होती है कि घर के अंदर भी चैन से बैठना मुश्किल हो जाता है। डीजे की तेज आवाज के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगरवासियों ने मांग की कि प्रशासन डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें रात में तय समय पर डीजे बंद करने के निर्देश दे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि डीजे की आवाज निर्धारित सीमा के अंदर हो।

Leave a Comment