जालौन में हुआ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान मे जोशियाना स्थित शिव मंदिर में शनिवार को 136वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ हुआ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमानजी का पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ आरंभ हुआ। पाठ संपन्न होने के बाद भगवान श्रीराम व हनुमानजी की स्तुति, आरती, पुष्पांजलि व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवध;किशोर त्रिवेदी, मंत्री अतुल द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा, संतोष सोनी, नगर अध्यक्ष शशिकांत वर्मा, पंकज गर्ग, राहुल यादव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, पप्पू पाटकार, चंद्रप्रकाश सोनी, अरविंद गुप्ता बीनू, संतोष कुमार, प्रबल प्रताप सिंह भदौरिया, राजेंद्र सोनी, कैलाश पुरवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment