रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला चौधरयाना में सब्जी मंडी की गली में दुकानदार सब्जी की दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लेते हैं। जिससे निकलने के लिए रास्ता नहीं रहता है। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने एसडीएम विनय मौर्य को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
स्थानीय निवासी घनश्याम विश्वकर्मा ने एसडीएम विनय मौर्य को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि नगर के मोहल्ला चौधरयाना स्थित सब्जी मंडी की गली में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सड़क पर सब्जी की दुकानें लगा देने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गली से होकर रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन अतिक्रमण के कारण रास्ता तंग हो गया है, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को निकलने में कठिनाई होती है। दुकानदारों द्वारा जानबूझकर दुकानें सड़क के बीच में लगाई जाती हैं, जिससे पैदल चलने वालों के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बचती। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गली में अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वाले दुकानदारों को रोका जाए ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाई न उठानी पड़े।





