बहू के इलाज के नाम पर उधार लिए रुपये,, वापस न करने का आरोप,,लगाई फरियाद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बहू के इलाज कराने के लिए उधार रूपए ले लिए। निर्धारित छह माह की अवधि बीतने के बाद वह रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला घुआताल निवासी तपेश्वरी तोमर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि सींगपुरा निवासी शशिवेन्द्र कुमार अपने दो साथियों के साथ 30 मई 2024 को उसके घर आए थे। बताया कि उनकी बहू की तबीयत खराब है। उसके इलाज के लिए रुपयों की आवश्यकता है। उन्होंने इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये उधार मांगे। उस समय उसके पास एक लाख 30 हजार रुपए थे। उन्होंने एक लाख 30 हजार रुपये उन्हें दे दिए। रुपये लेते समय उन्होंने पूरा रुपये छह माह में लौटा देने का आश्वासन दिया था। जब छह माह की समय सीमा बीत गई तो वह रुपये देने में टाल मटोल कर रहे हैं। लगभग 11 माह का समय बीत चुका है लेकिन वह रुपये वापस नहीं कर रहे हैं।पीड़िता ने पुलिस से उसके रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment