रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन मंगलवार को नगरवासियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गहरा आक्रोश जताया। लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर फक्कड़ फाटक से आतंकवाद का पुतला लेकर जुलूस निकाला, जो झंडा चौराहे पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

जुलूस के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद, शहीदों को नमन, भारत माता की जय जैसे नारों से माहौल देशभक्ति में डूबा रहा। नगरवासियों का कहना था कि देश को बार-बार आतंकवाद के जख्म दिए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। वाचस्पति मिश्रा ने कहा, पहलगाम में हुआ हमला देश की सुरक्षा और अखंडता को चुनौती देने जैसा है। अब समय आ गया है कि सरकार और जनता दोनों मिलकर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें। हम हमले में जान गंवाने वाले भाइयों को नमन करते हैं और उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। केसी पाटकार ने कहा, आतंकवाद देश की जड़ों को खोखला कर रहा है। हम सबका यह कर्तव्य है कि ऐसे कायराना हमलों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। केंद्र सरकार से मांग है कि आतंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और देशवासियों को सुरक्षित माहौल दिया जाए।

इस मौके पर प्रियांशु सोनी, कल्लू सोनी, भगवती मिश्रा, अवधेश कुमार, कल्लू पाटकार, वैभव कुमार, पिंटू रुसिया, अरविंद गुप्ता, अरुण पुरवार, वीनू गुप्ता, अशोक कौशल आदि मौजूद रहे।





