रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा के किसानों ने बरसात के दिनों में खेतों में भरने वाले पानी से परेशान होकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। किसानों ने जालौन-बंगरा रोड पर हो रहे निर्माण कार्य में को सुधारे जाने और फसलों को हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा निवासी किसान हिम्मतराम, रामकुमार, भारत आदि ने एसडीएम विनय मौर्य को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के दक्षिण दिशा में स्थित जालौन-बंगरा रोड पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रोड बनाई जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा ग्राम परधानी की ओर से सड़क को काटकर दो जगहों पर दो-दो पाइप डाले गए हैं, जिससे बरसाती पानी और ग्राम परधानी व ग्राम खकसीस से आने वाला अतिरिक्त पानी सीधे प्रार्थियों के मौजा नहल के खेतों में भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी भरने के कारण बुवाई, बखराई और खड़ी फसलें पूरी तरह से खराब हो जाती हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों ने यह भी बताया कि ग्राम छिरिया सलेमपुर के पास बनी बम्बी में पानी डालने के लिए सड़क के दोनों ओर सिर्फ एक पाइप डालकर सैंप बनाया जाए, जिससे पानी सीधे बम्बी में चला जाए और खेतों में भराव न हो। ग्रामीणों की मांग करते हुए कहा कि पाइपों की वर्तमान व्यवस्था को सुधार कर बरसाती और सिंचाई के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, जिससे उनकी फसलें सुरक्षित रह सकें।





