जालौन क्षेत्र में किसान ने लगाया पड़ोसी पर खेत से मिट्टी उठाये जाने का आरोप,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा खेत में बनाए गए बंधा को पड़ोसी किसान ने तोड़कर मिट्टी उठा ली। खेत की मेड से लगभग 30 ट्राली मिट्टी उठाए जाने की शिकायत पीड़ित किसान ने एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला रावतान निवासी वृद्ध किसान नारायण सिंह ने एसडीएम विनय मौर्य को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका खेत उदोतपुरा मौजा में आराजी संख्या 333 में स्थित है। उनके खेत की मेड़ पर भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जल रोधक बांध बनाया गया था। बंधा का आधार 15 फीट चौड़ा व ऊंचाई 10 फीट थी। उनके पड़ोस में अन्य किसानों के खेत हैं। पीड़ित किसान का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उनके पड़ोसी किसान ने बेरीकेटिंग तोड़ दी। इसके बाद खेत की मेंड तोड़ डाली और मशीन व ट्रैक्टर लगाकार मिट्टी उठा ले गए। किसान ने बताया कि उनके खेत के बांध से लगभग 30 ट्राली मिट्टी उठाई गई है और बेरीकेटिंग के खंभे तोड़ दिए गए हैं। जब उन्होंने इसकी शिकायत पड़ोसी किसान से की तो वह झगड़ा करने पर आमदा हो गए। पीड़ित किसान ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग एसडीएम से की है।

Leave a Comment