जालौन नगर के हनुमंत साधना धाम में चल रही कथा में कथाचार्य ने सुनाई यह कथा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

आपका अपना पेपर

Jalaun news today । जालौन नगर के हनुमंत साधना धाम में चल रहे साप्ताहिक धार्मिक आयोजन के सातवें दिन कथा वाचक रोहित कृष्णाचार्य ने भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
कथा वाचक रोहित कृष्णचार्य ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम सिर्फ एक राजा नहीं थे, वे मर्यादा पुरुषोत्तम थे। उनका जीवन त्याग, समर्पण, कर्तव्य और धैर्य का प्रतीक है। उन्होंने पिता की आज्ञा का पालन कर वनवास स्वीकार किया, माता सीता की रक्षा हेतु रावण से युद्ध किया, और राज्य का सुख त्याग कर जनकल्याण को सर्वाेपरि माना। आज के समाज को श्रीराम जैसे आदर्शों की आवश्यकता है। यदि हम सभी अपने जीवन में श्रीराम के चरित्र को आत्मसात कर लें तो परिवार, समाज और देश में समरसता और शांति स्वतः स्थापित हो जाएगी। उन्होंने लोगों से गोपालन करने की भी अपील की। श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लेते हुए श्रीराम के जीवन से जुड़ी सीखों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में यज्ञाचार्य अनुज बाजपेई द्वारा विधिपूर्वक यज्ञ क्रियाएं कराई गईं। इस मौके पर रमेशचंद्र महाराज, सुशीला देवी, पारीक्षित माया देवी, शिवराम राठौर, मोहिनी, सुशीला, रानी, कविता, मिथलेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कल धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में पंच कुुडीय हनुमंत महायज्ञ में पूर्णाहूति दी जाएगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Comment