
UP News Today । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में मंगलवार को पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश जीतू ठाकुर को मुठभेड़ के बाद मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसटीएफ और पुलिस की टीमों की आज सुबह तड़के एक लाख के इनामी बदमाश जीतू ठाकुर से मुठभेड़ हो गई जिसमें जीतू ढेर हो गया।

पुलिस के अनुसार मूलत हाथरस का रहने वाला जीतू राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या का मुख्य आरोपी था और इसकी गिरफ्तारी पर ₹1लाख का इनाम था जिसे आज सुबह मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया गया है।
हाथरस का रहने वाला था जीतू
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर का रहने वाला जीतू ठाकुर बीती 13 जून को उस समय हाईलाइट हुआ था जब राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या में जीतू का मुख्य आरोपी था।
डीजीपी ने मीडिया सेल ग्रुप पर दी ये जानकारी

मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई इस मुठभेड़ के सम्बन्ध में प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने मीडिया सेल ग्रुप पर जानकारी देते हुए कहा कि मैनपुरी पुलिस व STF आगरा यूनिट के संयुक्त ऑपरेशन में जनपद हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन से हत्या में वांछित 1 लाख का इनामी अभियुक्त जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र मुरली निवासी पहाड़पुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस से थाना एलाउ अंतर्गत तारापुर कट पुलिया पर हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल, अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल व कई खोखा व जिंदा कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद।अभियुक्त को घायलावस्था में जिला अस्पताल भेजा गया जहा इसे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गया|
अपराधिक इतिहास—-
1.अoसंo 329/2005 धारा 302/120B आईपीसी थाना हाथरस जंक्शन हाथरस
2.अoसंo 543/2007 धारा 307/506 आईपीसी थाना हाथरस जंक्शन हाथरस
3.अoसंo 168/2009 थाना हसायन जनपद हाथरस 4.अoसंo 75/2003 थाना हाथरस जंक्शन हाथरस 5.अoसंo 293/2008 थाना हाथरस जंक्शन हाथरस
6.अoसंo 40/2009 धारा 392/411 आईपीसी थाना हाथरस जंक्शन हाथरस 7.अoसंo 168/2006 धारा 459/460 आईपीसी थाना हाथरस जंक्शन हाथरस
8.अoसंo 275/2008 धारा 323/452/506 आईपीसी थाना हाथरस जंक्शन हाथरस
9.अoसंo 292/2008 धारा 307 आईपीसी थाना हाथरस जंक्शन हाथरस
10.अoसंo 96/2022 धारा 302/388 आईपीसी थाना हाथरस जंक्शन हाथरस
11.अoसंo 239/2024 धारा 147/148/149/302/34/120B/506 आईपीसी थाना हाथरस जंक्शन हाथरस
12.अoसंo 293/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना हाथरस जंक्शन हाथरस 13.अoसंo 316/2024 धारा 209 BNS थाना हाथरस जंक्शन हाथरस
