ICSE बोर्ड 10 वी और 12 वी के परिणाम घोषित,, सेंट एंटोनी इंटर कॉलेज के छात्रों ने रौशन किया नाम,,

आपका अपना पेपर

Lucknow news today । देश की प्रतिष्ठित आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के आज परिणाम घोषित हो गए हैं । आज आए इन परिणामों में यूपी की राजधानी लखनऊ में संचालित सेंट एंटोनी इंटर कॉलेज के छात्रों ने अपने परिवार और स्कूल का नाम रौशन किया है। इस प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने 99.75 परसेंट नम्बर प्राप्त कर नाम रौशन किया। इस परीक्षा के परिणाम के संबंध में सेंट एंटोनी स्कूल के प्रिंसिपल और फाउंडर मेंबर बी एंटनी ने बताया कि उनके स्कूल से दसवीं का हंड्रेड परसेंट और 12वी का 98% रिजल्ट आया है।

बता दे आपको यूपी की राजधानी लखनऊ के राम-राम बैंक चौराहे के पास स्थित सेंट एंटोनी इंटर कॉलेज अपने अनुशासन के लिए लखनऊ में प्रसिद्ध है । यहां पढ़ने वाले छात्रों को पढ़ाई के अलावा अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जाता है। इसका परिणाम यह रहा कि आज आए आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में इस स्कूल के छात्रों ने अपना नाम तो रोशन किया ही है साथ ही साथ विद्यालय और परिजनों का नाम भी रोशन किया है।

नमन वर्मा : 99.75%

इसी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र नमन वर्मा ने इंटर की परीक्षा में 99.75% अंक लाकर रिकॉर्ड बनाया है।

आपकी अपनी चैनल : up news sirf sach

Leave a Comment