जालौन क्षेत्र के खिलाड़ियों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन की ये मांग,,बताई यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के इस गांव में खेल का मैदान न होने से खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रहीं हैं। खेल के मैदान की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम लौना में खेल का मैदान का निर्माण कराने की मांग की है।

विकास खंड के ग्राम लौना में युवाओं के लिए खेल के मैदान को विकसित किया गया था। खेल के लिए बने मैदान में युवा अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखारने का काम करते थे। खेल के मैदान में पानी की टंकी व स्कूल के भवन का निर्माण करा दिया गया है। खेल के मैदान टंकी व स्कूल का निर्माण होने के बाद युवाओं को खेल गतिविधियों को करने में दिक्कत हो रही है। गांव के युवाओं उपेन्द्र, विकास, आकाश, अंकित सिंह, रिहाना मंसूरी बसीम चिराग, शीलू, संजय आदि ने उपजिलाधिकारी विनय मोर्य को ज्ञापन देकर कहा है कि हमारे गांव में अनेक युवा, छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों जैसे कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल आदि में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। गांव के कई खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक भी पहुंच चुके हैं। किंतु दुर्भाग्यवश हमारे गांव में खेल अभ्यास के लिए कोई मैदान नहीं है। मैदान न होने के कारण उनकी खेल प्रतिभा को पंख नहीं लग पा रहे हैं। युवाओं ने उपजिलाधिकारी से गांव में खेल का मैदान विकसित कराने की मांग की है।

Leave a Comment