रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । त्रिनेत्र योजना के तहत गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की मांग ग्रामीण ने डीएम से की है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि ग्राम पंचायतों में सुरक्षा की दृष्टि से सरकार की योजना त्रिनेत्र के तहत प्रत्येक गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की योजना बनाई गई थी। राज्य सरकार की त्रिनेत्र योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में अपराधों पर अंकुश लगाना और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, ताकि सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में इस योजना को ठीक से लागू नहीं किया गया है। गजेंद्र सिंह के अनुसार केवल चुनिंदा स्थानों, जैसे अंबेडकर प्रतिमाओं और पंचायत भवन के पास ही कैमरे लगाए गए हैं, जबकि गांव के मुख्य चौराहे, बाजार, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कैमरे न होने से गांवों में आपराधिक घटनाओं की निगरानी में कठिनाई हो रही है और असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में भदवां गांव में हुई घटना के बाद कैमरे लगवाए जाना अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि त्रिनेत्र योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह से लागू किया जाए और हर गांव के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल सके और ग्रामीणों को योजना का वास्तविक लाभ प्राप्त हो।





