धर्म की रक्षा हेतु रहो सदैव तत्पर – अखिलेश्वरी देवी

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Bahraich news today। बहराइच जनपद बहराइच में प्रतिवर्ष की भांति भगवान वामन जन्मोत्सव का 25वाँ रजत जयंती वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुजूरपुर मार्ग स्थित गोनार्ड लान में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला जालौन से पधारी मानस माधुरी पंडिता अखिलेश्वरी देवी जी द्वारा संगीतमय श्री राम कथा की अमृतमयी वर्षा की जा रही है।कथा के क्रम में प्रभु श्री राम के चरित्र की व्याख्या करते हुए उनकी लीलाओं का स्मरण कराते हुए देवी जी ने धर्मो रक्षति रक्षतः का ज्ञान देते हुए कहा कि धर्म नहीं रहेगा तो तुम कहां रहोगे इसलिए धर्म की रक्षा करने हेतु हमेशा तत्पर रहना चाहिए, उन्होंने कहा कि प्राणी का जीवन पर मार्ग परोपकार के लिए होना चाहिए।खाना पीना सोना तो पशु पक्षी भी कर लेते हैं लेकिन ईश्वर के कार्य परमार्थ भजन पूजन साधना मनुष्य ही कर पाता है। श्री राम जानकी विवाह के प्रसंग को लेकर अखिलेश्वरी देवी ने कहा की श्री राम जी का विवाह समाज को एक प्रेरणा देता है की विनम्रता का जीवन इंसान को जीना चाहिए सारे राजा अभियान में डूब कर धनुष को तोड़ने जा रहे थे लेकिन भगवान श्री राम की सहजता एवं सरलता के साथ अपने बुजुर्गों को प्रणाम करते हुए गए इसलिए सफलता मिली देवी जी ने बताया कि धनुष अभियान का प्रतीक है जब तक जीवन से अभिमान नहीं जाएगा तब तक भगवान की भक्ति नहीं मिल सकती धनुष दहेज का प्रतीक भी है पहले दहेज रूपी धनुष लड़के नहीं लड़की के पिता को तोड़ना पड़ता था।।पहले दहेज की बहुत तगड़ी मांग चल रही थी इस दहेज रूपी धनुष ने बेटी की कीमत कम कर दी जो बेटी देश की शान है बेटा तो तब तक बेटा है जब तक विवाह नहीं हुआ लेकिन बेटी तब तक बेटी है जब तक चिता में जलकर राख नहीं हो जाती।। श्री राम कथा के माध्यम से सांसारिक गतिविधियों पर जोर डालते हुए कठवक्ता ने उपस्थित श्रोता जनों को संदेश देते हुए विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया और सावधान भी किया कहा कि सांसारिक मोह माया तब तक है जब तक शरीर है परंतु भक्ति का पथ भक्त को हरी से मिलन कराता है।

Leave a Comment