जेन-जेड के आंदोलन में महानगर पालिका हुआ खाक, ट्रक्टर, ट्राली व जेसीबी भी ध्वस्त

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

Nepal news today। नेपाल में जेन-जेड के आंदोलन के कारण भारी नुकसान हुआ। पड़ोसी जिला नेपालगंज के उप महानगर पालिका कार्यालय को आंदोलन कारियों ने जला दिया। जिससे उप महानगर पालिका खंडहर हो चुका है। प्रदर्शन कारियों ने उप महानगर पालिका के गेट तोड़कर आग लगा दी, उसके बाद भीतर घुस गए। भौतिक पूर्वाधार सहित सम्पूर्ण महत्वपूर्ण प्रपत्र जल गए। पालिका के अस्थायी रूप से सेवा प्रवाह ठप हो गया। यही नही आगजनी में कूड़ा उठाने वाला ट्रेक्टर भी जल गया। इससे सड़कों पर कूड़े करकट का ढेर लग गया। इसलिए उप महानगर की गंदगी हटाना सबसे बड़ी समस्या है। क्लीन नेपाल व ग्रीन नेपाल के फाउंडर डॉ विनोद कर्ण ने सामाजिक संजाल के माध्यम से कहा है कि समस्या के समाधान न होने तक लोग सड़क पर कूड़ा न डालें। कूड़ा करकट के व्यवस्थापन मे सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्पूर्ण अभिलेख जल जाने के कारण नियमित सेवा प्रवाह असंभव हो गया है। उप महानगर पालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकारी राम हरि शर्मा ने भी इस संकट काल के समय दुःखी होते हुए कहा कि परिस्थिति सामान्य होने मे समय लगेगा। इसलिए धैर्य रखें। आगजनी में पालिका के गेट से लेकर भवन की सारी संरचना ध्वस्त हो गयी। कार्यालय कक्ष में रखे कंप्यूटर, इन्वर्टर व एसी तक खाक हो गए। कार्यालय के आधा दर्जन सवारी साधन जल गए। उप महानगर पालिका मेयर प्रशांत विष्ट ने कहा कि पालिका की सारी संपत्ति नष्ट होती देख मन रो रहा है। फर्नीचर, इंटरनेट प्रणाली, सॉफ्टवेयर सब ध्वस्त होने के कारण मन अशांत है। जनता की अपनी संपत्ति थी। इसे क्यों नष्ट किया गया।

Leave a Comment