बिहार में मिली प्रचंड जीत के बाद जेडीयू प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से कही यह बात

Bihar Election 2025 । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा और एनडीए के खेमे में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह मीडिया से बात करते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस जीत का श्रेय बिहार की जनता को देते हुए आभार भी प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मैं बिहार की जनता का आभार प्रकट करता हूं कि बिहार के लोगों ने सुशासन और विकास पर मोहर लगाई है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इसी कड़ी में आज मीडिया से बात करते हुए बिहार जेडीयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश की जनता का आभार जताया है।

मीडिया से कही यह बात

मीडिया से बात करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार के लोगों ने सुशासन और विकास पर मोहर लगाई है मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने कहा कि नितेश कुमार की 20 साल की उपलब्धियां और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी में अपना विश्वास व्यक्त किया है । जनता समझती है कि कौन काम करेगा और कौन नहीं जनता ने विपक्ष को हमेशा के लिए घर बैठाया है।