बंदायू की पिंकी ने किया भगवान श्रीकृष्ण से विवाह,, विधि विधान से सम्पन्न हुई अनोखी शादी,पिता ने मीडिया से कही यह बात

UP News Today । उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद की रहने वाली 28 वर्षीय पिंकी शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह—उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्रीकृष्ण से विवाह किया है। यह अनोखी शादी वृंदावन में विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई, जिसके बाद देशभर में इस अनूठी घटना की चर्चा हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पिंकी शर्मा का कहना है कि वह बचपन से ही भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त रही हैं और उन्होंने जीवनभर स्वयं को उन्हीं के नाम समर्पित करने का संकल्प लिया था। वृंदावन के एक मंदिर में पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच पिंकी का ‘विवाह संस्कार’ संपन्न कराया।

https://www.facebook.com/share/v/1D1bEdyeYM/

फॉलो करें हमारे फेसबुक पेज : उत्तम पुकार न्यूज़

पिंकी ने पारंपरिक दुल्हन की तरह लाल साड़ी पहनी, मंगलसूत्र धारण किया और सात फेरे भी लिए।
यह विवाह प्रतीकात्मक था और इसे ईश्वर भक्ति का एक आध्यात्मिक रूप माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोग और श्रद्धालु इस शादी को लेकर उत्सुक भी हैं और हैरान भी।
सोशल मीडिया पर पिंकी की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं, जिसमें लोग इस अद्भुत घटना पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं—कुछ इसे भक्ति की पराकाष्ठा मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक भावनात्मक निर्णय के रूप में देख रहे हैं।

पिता ने मीडिया से कही यह बात

इस सम्बंध में पिंकी के पिता सुरेश चंद ने मीडिया से कहा ‘पिंकी बांके बिहारी के सामने अपनी हथेलियां खोले खड़ी थी, तभी प्रसाद के साथ एक अंगूठी उसके हाथ में आ गिरी। उसने इसे एक दिव्य संकेत के रूप में लिया कि कृष्ण ने उसे चुना है। पिंकी के लिए यह हस्तक्षेप ही काफ़ी था कि उसने अपने माता-पिता से उसके लिए वर ढूंढना बंद करने को कहा। परिवार ने बीती रात भगवान से ‘विवाह’ करने की उसकी इच्छा का सम्मान किया।’