रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के क्षेत्रीय ग्राम मलकपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्म और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। पंडाल में बैठे भक्तों ने जयकारे लगाए। भगवान के जन्मोत्सव की लीला सुन भावविभोर होकर भक्त झूम उठे।
क्षेत्रीय ग्राम मलकपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास सुबोधानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब कंस का अहंकार बढ़ गया और वह अच्छाई और बुराई का भेद भूल गया तब भगवान को मानव रूप में पृथ्वी पर प्रकट होना पड़ा। श्रीकृष्ण का मथुरा की जेल में प्राकट्य होने के बाद वासुदेव ने रातों-रात उन्हें गोकुल में नंद बाबा के यहां पहुंचा दिया और उनके यहां जन्मी पुत्री को देवकी की गोद में दे दिया। उधर, गोकुल में जैसे ही सुबह सभी जागे तो नंदबाबा के यहां लाला का जन्म होने की बात पता चलते ही पूरा गोकुल जश्न मनाने लगा। सभी ब्रजवासी नाचते-झूमते हुए ‘नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की’ गाते हुए मस्त हो रहे थे। इसके साथ ही श्रीकृष्ण की बाललीलाएं और कालिया मानमर्दन की कथा का भी वर्णन किया गया। इस मौके पर इस मौके पर परीक्षित मालती तिवारी, भगवानदास तिवारी, जगराम शुक्ला, रमाकांत तिवारी, सुबोध तिवारी, अनिल तिवारी, शशिकांत तिवारी, अवनीश तिवारी, नीरज, दिव्य, प्रकृति, तृषिका, मोक्ष आदि ने कथा श्रवण किया।




