रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में क्षेत्रीय ग्राम मलकपुरा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथाव्यास सुबोधानंद महाराज ने गोवर्धन पूजा का वर्णन किया।
भागवताचार्य सुबोधानंद महाराज ने कहा कि गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, इसलिए हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। कथा वाचक ने लोगों से गोपालन करने की भी अपील की। इस मौके पर इस मौके पर परीक्षित मालती तिवारी, भगवानदास तिवारी, जगराम शुक्ला, रमाकांत तिवारी, सुबोध तिवारी, अनिल तिवारी, शशिकांत तिवारी, अवनीश तिवारी, नीरज, दिव्य, प्रकृति, तृषिका, मोक्ष आदि ने कथा श्रवण किया।







