कोडीन कफ सीरप मामला : सीएम योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार,, कही यह बात

Samajwadi party news। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नकली और जहरीली कोडीन कफ सिरप के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओं। ये खेल बहुत पुराना है। हुक्मरान कोई नई बात बताओं।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश से लेकर देश के अन्य राज्यों तक फैले हजारों करोड़ के इस अवैध कारोबार को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है भाजपा सरकार में इसी तरह से अन्य कई अवैध कारोबार हो रहे है। जिलों-जिलों में भूमाफिया सरकारी और गरीबों की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार है। यह सरकार गरीबों और बच्चों की जिन्दगी के साथ खेल रही है नकली कफ सिरप के कारोबारियों पर सरकार का बुलडोजर खामोश है वाराणसी से शुरू होकर यह अवैध कारोबार जिले-जिले होते हुए अन्य प्रदेशों और विदेश तक पहुंच गया। अखिलेश यादव ने कहा कि अवैध और जहरीली कफ सिरप मामले की जांच कर रही एसटीएफ भी अवैध कारोबारियों से मिली हुई है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोडीन कफ सिरप के मामले की सच्ची जांच के लिए ईमानदार लोगों की एक सिरप टास्क फोर्स मतलब एसटीएफ बननी चाहिए।